व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
सरायरंजन में केंद्रीय मंत्री ने जन औषधि केंद्र का किया उद्घाटन, जनसंवाद में योजनाओं पर की चर्चा
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी गांव स्थित श्रीराम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर के निकट सोमवार को भारत सरकार रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय औसध विभाग के द्वारा जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया।इस औषधि केंद्र का केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पिता काटकर शुभारंभ किया।इसके बाद श्री राय ने समारोह का दीप प्रज्वलित कर भी उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा की आप लोग अफवाह फैलाने वाले से सावधान रहें।
विरोधी लोग अफवाह फैलाएंगे की इस दुकान में दवा सही नहीं मिलता है। इस सरकारी दुनिया से उचित और बहुत हीं सस्ता दवा मिलेगा। यहां पर जन औषधि केंद्र खोला गया है ।इस दुकान से आप सभी लोग पूरी तरह लाभ उठाएं। समारोह को समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार झा, अमरेश झा, राम सुमिरन सिंह, सानू ठाकुर, आदि मौजूद थे।

सरायरंजन के गुढमा में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन: सरायरंजन नगर पंचायत के गुढ़मा गांव स्थित सरायरंजन पश्चिमी पैक्स भवन के प्रांगण में सोमवार को भाजपा का जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।संवाद कार्यक्रम को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोगों एवं महिलाओं से संवाद किया। संवाद के दौरान महिलाओं ने श्री राय से बिजली कम रहने आदि की शिकायत किया।इसके बाद श्री राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दिया।

श्री राय ने लोगों से यह भी कहा की एनडीए के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश हीं नहीं पूरे विश्व में नाम हो रहा है।इनके नेतृत्व में भारत बहुत ही आगे बढ़ा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। श्री राय ने लोगों को 15 से 17 वर्ष पूर्व की हालात को बताते हुए कहा की पहले बिहार में कहीं भी सड़क थी न बिजली और नहीं कहीं पानी की कोई व्यवस्था नहीं था।आज बिहार में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य आदि की व्यवस्था लोगों को पूरी तरह मिल रही है।इसके बाद श्री राय ने उपस्थित लोगों को कहा की बिहार में होने वाले चुनाव में आप सभी लोग डट कर एनडीए के जो भी प्रत्याशी हो उसे जिताकर एनडीए सरकार के हाथों को मजबूत करें।
इससे पूर्व पैक्स प्रबंधक विपिन कुमार ईश्वर के द्वारा आगत अतिथियों का चादर माला,पाग पहनाकर सम्मानित किया। समारोह की अध्यक्षता समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने किया। समारोह को विधान पार्षद डा. तरूण कुमार, जयकृष्ण झा, राम सुमिरन सिंह, मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार झा,विमला देवी, ललन कुमार ईश्वर आदि ने संबोधित किया। मौके पर सुनील कुमार ईश्वर, दीपक महाराज, राम याद साण्डिलय, अभिनंदन झा, महेश रजक, वाचस्पति ईश्वर, खगेश ईश्वर, वीणा देवी , संजीत कुमार ठाकुर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। उधर, गुढ़ा गांव के सरायरंजन पश्चिमी पैक्स भवन के प्रांगण में बने पूर्व विधायक के मुर्ती पर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने माल्यार्पण किया । इसके बाद श्री राय ने पूर्व विधायक तेज नारायण ईश्वर को श्रद्धांजलि दी।






