समस्तीपुर में दिशा की बैठक में उठा शहर में जाम की समस्या, सांसद ने अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मामलों में सिविल सर्जन से किया कारण पृच्छा

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में दिशा की बैठक में उठा शहर में जाम की समस्या, सांसद ने अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मामलों में सिविल सर्जन से किया कारण पृच्छा

दूरबीन न्यूज डेस्क। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय एवं निगरानी (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार समस्तीपुर में आयोजित की गई। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री -सह- अध्यक्ष द्वारा अनुपालन के बिंदुओं पर सभी सदस्यों से कहा यदि कोई आपत्ति हो तो दर्ज करने का अनुरोध किया गया अन्यथा पूर्व की बैठक को संपुष्ट करते हुए आगे की कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल में भवनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निविदा करते हुए आवश्यक कार्य करने पर बल दिया। समस्तीपुर से कर्पूरी ग्राम से समस्तीपुर आने के क्रम में पड़ने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से निदान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश एसपी को दिया गया।

इसी क्रम में मंत्री जी द्वारा डीएम को बस स्टैंड के पास अनावश्यक रूप से वाहनों के पड़ाव के कारण होने वाली जाम की समस्या को दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। बैठक की शुभारंभ अध्यक्ष के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामनाथ ठाकुर, सांसद शाम्भवी, डीएम रौशन कुशवाहा, एसपी अरविंद कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, महापौर अनीता राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात पीएचइडी की समीक्षा के क्रम में एमएलसी तरुण कुमार, विधायक रणविजय सास, विधायक मोहिद्दीन नगर राजेश कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त चापाकल अधिष्ठापन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया जिस पर डीएम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आश्वासन दिया गया।

इसके पश्चात सांसद शांभवी द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न अस्पतालों यथा पूसा अनुमंडलीय अस्पताल, ताजपुर तथा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की समस्या के विषय में सिविल सर्जन से पृच्छा की गई तथा नाराजगी जाहिर की गई एवं सिविल सर्जन से इस संबंध में यथाशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए कृत कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश दिया गया। महिला सशक्तिकरण की समीक्षा के क्रम में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस द्वारा उपस्थित अध्यक्ष को बताया गया कि समाहरणालय परिसर में, पुलिस लाइन में पालना घर का अधिष्ठापन किया जा चुका है एक अन्य पालना घर का अधिष्ठापन किया जा चुका है।


विधायक मोहदीनगर द्वारा अध्यक्ष को बताया गया कि मोहिद्दीन नगर का क्षेत्र बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है, अतः एसडीआरएफ की टीम की वहां नियमित रूप से प्रतिनियुक्ति आवश्यक है। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन द्वारा बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी की अधियाचना के आलोक में वहां पर एसडीआरएफ की प्रतिनियुक्ति शीघ्र ही कर दी जाएगी । एसडीआरएफ के भवन का निर्माण उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत किया गया है जिसमें एसडीआरएफ के जवान रहते हैं और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में भेजा जाता है। अंत में अध्यक्ष- सह -केंद्रीय गृह राज्य मंत्री द्वारा बताया गया कि आगे से बैठकों मैं विभिन्न विभागों को चिन्हित कर महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा की जाएगी। अंत में जिलाधिकारी द्वारा अध्यक्ष को स्मृति प्रदान किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई ।