बारिश के कारण निजी मकान का सीढ़ी गीरा पांच लोग घायल, गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा रेफर

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बारिश के कारण निजी मकान का सीढ़ी गीरा पांच लोग घायल, गंभीर स्थिति में डीएमसीएच दरभंगा रेफर

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान एक निजी मकान की सीढ़ी अचानक गीर गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए पीएचसी बहेड़ी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया। बताया गया की

परसा गांव के बिचला टोल वार्ड 2 में मंगलवार को भारी बारिश के दौरान अचानक एक मकान का सीढ़ी गिर गया। जिसमें उमेश ठाकुर की पुत्री बबीता कुमारी , ललित ठाकुर की पुत्री भारती कुमारी , वकील ठाकुर की पुत्री शबनम कुमारी, रणवीर ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी, पुत्र सुमित कुमार घायल हो गए। परिवार वालों ने बताया कि
राजमिस्त्री के द्वारा सीढ़ी की दीवार पर सपोर्ट कम दिया गया था।