दहियार रन्ना में पंचायत सरकार भवन की जमीन से अतिक्रमण हटा, पंचायत सरकार भवन का कार्य प्रारंभ कराया

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दहियार रन्ना में पंचायत सरकार भवन की जमीन से अतिक्रमण हटा, पंचायत सरकार भवन का कार्य प्रारंभ कराया

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना अंतर्गत दहियार रन्ना पंचायत के शहरू वार्ड एक में पंचायत सरकार भवन के लिए पहले से चिन्हित जमीन को प्रशासन ने मंगलवार को अतिक्रमण मुक्त कराया । और पंचायत सरकार भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई के बाद खुशी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार पंचायत सरकार भवन के लिए वर्षों पहले जमीन को चिन्हित किया गया था।लेकिन कुछ लोगों ने सरकार भवन की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर सीओ वीणा भारती के नेतृत्व में पुलिस प्रशासनिक दल मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमित मुक्त कराया। जिसके बाद सरकार भवन की कार्य आरंभ हुई। इस मौके पर भारी संख्या में शिवाजीनगर और हथौड़ी थाने की पुलिस मौजूद रही ।

सीओ वीणा भारती ने बताया की पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है।
लोगों को पंचायत से जुड़ी सभी प्रकार की सुविधाएं अब गांव में ही मिलेंगी, प्रखंड मुख्यालय की चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। मौके पर शिवाजीनगर के बीडीओ आलोक कुमार सिंह, बीपीआरओ राजू कुमार, थाना अध्यक्ष छोटेलाल सिंह, अंचल अमीन, राजस्व कर्मचारी शामिल थे।