व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
शिवाजी नगर में ठनका गिरने से अधेड़ किसान की हुई मौत परिवार में कोहराम
दूरबीन न्यूज डेस्क। शिवाजीनगर थाना अंतर्गत परसा गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी राजेंद्र मंडल उम्र 55 की ठनका गिरने से मंगलवार को मौत हो गई धटना को लेकर परिवार में मची कोहराम चीख पुकार। बताया जा रहा है कि राजेंद्र मंडल किसान थे ।वे भारी वर्षा की संभावना को देखते ही कुदाल लेकर खेत की मेड़ बांधने के लिए घर से गए हुए थे। और वर्षा होते ही खेत की मेड़ बांधना शुरू कर दिए थे। उसी क्रम में गरज के साथ ठनका की चपेट में आकर वे बुरी तरह झुलस गए।


इसकी सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों ने
डाक्टर के यहां इलाज के लिए ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना शिवाजीनगर थाना को मिली तो पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष छोटेलाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंप दिया जायेगा।









