भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के निकटतम सहयोगी रामवृक्ष सिंह पाहेपूरी, निधन पर जदयू ने जताया शोक

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के निकटतम सहयोगी रामवृक्ष सिंह पाहेपूरी, निधन पर जदयू ने जताया शोक

दूरबीन न्यूज डेस्क। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के निकटतम सहयोगी, पटना उच्च न्यायालय के

वरीय अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश प्रभात कुमार के पिताजी श्रद्धेय रामवृक्ष सिंह “पाहेपुरी”के निधन पर जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पाहेपुरी जी के निधन से इस जिले में जननायक कर्पूरी ठाकुर के समाजवादी आंदोलन की पीढ़ी का अंत हो गया।

जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सहयोगी के रूप में ये अंतिम कड़ी थे।पाहेपुरी जी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। लेकिन अपने पथ से कभी विचलित नहीं हुए। अधिवक्ता के रूप में भी वे हमेशा गरीबों की मदद के लिए तत्पर रहा करते थे।

इनसे मिलने के बाद लोग अपना तनाव भूल जाते थे और फिर से अपने काम में लग जाते थे। जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन के संघर्षों को नजदीक से देखने वाले पाहेपुरी जी के बाद अब उस कालखंड की कई किस्से – कहानियों को सुनाने वाला कोई नहीं बचा है। उन छोटी-छोटी अलिखित कहानियों से नई पीढ़ी वंचित रह जाएगा। शोक प्रकट करने वालों में उजियारपुर की पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता अनस रिजवान, राम बहादुर सिंह, विजय यादव,

धर्मदेव सिंह कुशवाहा, अशरफी सहनी, राजगीर राम, नीरज झा,दयानंद ठाकुर, मनीष कुमार, प्रेम पासवान, तोहिद अंसारी, रंजीत कुमार फोजी,कौशल सिंह कुशवाहा, अरुण पासवान, राजकुमार साह,मुकेश कुमार, संजीत कुशवाहा,रविन्द्र ठाकुर,रजा अहमद, डॉ अमित कुमार मुन्ना, संतोष साह ,बिरिया देवी,श्रीती सिंह,शुभकांत ठाकुर,गौरव शर्मा, सुजित कुमार , छेदीलाल भरतीया, आदि ने शोक प्रकट किया।