

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
मुजफ्फरपुर घटना के विरोध में मुख्यमंत्री का फूंका गया पुतला, विरोध में जमकर नारे बाजी
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार के मुज्जफर पुर में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप कर हत्या की नियत से धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। खुन से लथपथ बच्ची को बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच लाया गया जहां बिहार सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खुल गई। पीड़ित बच्ची बेड के अभाव में चार घंटे तक एम्बुलेंस में ही बच्ची दम तोड़ दी।


बिहार सरकार के खिलाफ एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय की इस्तीफा की मांग को लेकर राज्यव्यापी आन्दोलन के परिपेक्ष में समस्तीपुर खानपुर के मुर्गियां चौक पर नीतीश कुमार का पुतला दहन की गई। इस अवसर पर कामरेड रामाशंकर सक्सेना की अध्यक्षता में सभा को संबोधित करते हुए माकपा जिला सचिव मंडल सदस्य सत्यनारायण सिंह, अंचल मंत्री प्रेमानंद सिंह , राकेश कुमार महेश राय, चंदेश्वर साह, डॉक्टर शेखर, मुकेश शर्मा,शिवराम महतो, मोहम्मद अख्तर, राम ज्ञान राय, रामाश्रय पंडित, मिथिलेश राम, सहित दर्जनों वक्ताओं ने इस्तीफा देने बढ़ते अपराध, महिला हिंसा पर रोक लगाने की मांग किया। अंत में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।






