

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
बिहार में फिर एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी रणवीर महतो की पैर में लगी गोली
दूरबीन न्यूज डेस्क। बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव स्थित बॉसबिट्टी में मंगलवार को कुख्यात अपराधी रणवीर महतो और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है। एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। अपराधी रणवीर महतो के पैर में गोली लगी है। अपराधी रणवीर महतो के पास से एक रायफल, दो देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, पांच खोखा, दो मोबाइल फोन और एक बाइक जब्त की गई है।


बताया जा रहा है कि नावकोठी थाने को STF के माध्यम से सूचना मिली कि नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव स्थित बॉसबिट्टी में मचान पर अपराधी रणवीर महतो अपने अन्य सहयोगी अपराधियों के साथ हथियार और कारतूस के साथ बैठा हुआ है। जो किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश कर रहा था।
सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच पुलिस को देखकर अपराधी फायरिंग करने लगे, जिससे पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई।


जिसमें 25 हजार के इनामी अपराधी रणवीर महतो को पैर में गोली लग गई। मुठभेड़ के दौरान अन्य सभी अपराधी भागने में कामयाब हो गए, लेकिन कुख्यात अपराधी रणवीर महतो को पुलिस ने पकड़ लिया। रणवीर महतो के खिलाफ हत्या, रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट सहित कई केस दर्ज हैं। फिलहाल रणवीर महतो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही।







