धारदार हथियार से युवक की ह’त्या, शव घसीटते हुए ले जाकर बांध किनारे फेंका, जांच में जुटी पुलिस

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

धारदार हथियार से युवक की ह’त्या, शव घसीटते हुए ले जाकर बांध किनारे फेंका, जांच में जुटी पुलिस

दूरबीन न्यूज डेस्क। मंगलवार की सुबह समय करीब 07:00 बजे नगर थाना अन्र्तगत अनुरूप टॉकीज के पूरब गंडक नदी के बांध के दक्षिण किनारे एक शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुआ। नगर थाना द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का विधिवत निरीक्षण एवं सत्यापन किया गया। निरीक्षण के क्रम में शव की पहचान महेश शर्मा उम्र 35 वर्ष स्व० राज नारायण शर्मा बहादुरपुर वार्ड नंबर 21 थाना नगर जिला समस्तीपुर के रूप में की गई है। मृतक के शरीर पर कुछ जख्म पाया गया है। जिससे हत्या का मामला पाया गया।

घटनास्थल के निरीक्षण के क्रम में एफ०एस०एल० टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास खुन का धब्बा पाया गया। जिसके आधार पर परिजन एवं प्रत्यक्षदर्शी साक्षियों से पूछताछ के बाद आये साक्ष्यों से यह बात प्रकाश में आयी कि बीते रात मृतक का इागड़ा एक व्यक्ति से हुआ था। इसी क्रम में अन्य व्यक्ति द्वारा हसुआ से जख्मी करके मृतक का हत्या कर दिया गया एवं शव को घसीटकर बांध के पास फेंक दिया गया। अभियुक्त की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से खुन का धब्बा, अभियुक्त द्वारा छिपाया हुआ खुन लगा कपड़ा एवं घटना में प्रयुक्त किया गया हसुआ बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा गया है। घटनास्थल को सुरक्षित कर एफ०एस०एल० टीम से जॉच कराई जा रही है। सभी बिन्दुओं पर अनुसंधान करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।