ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसियेशन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर का मंडल रेल प्रबंधक के बैठक संपन्न

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसियेशन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर का मंडल रेल प्रबंधक के बैठक संपन्न

दूरबीन न्यूज डेस्क। ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज एसोसियेशन पूर्व मध्य रेल समस्तीपुर का मंडल रेल प्रबंधक के साथ वर्ष 2025 का प्रथम अनौपचारिक बैठक मंथन सभागार में किया गया। बैठक में एसोसियेशन के तरफ से कुल 41 मांग पत्रों पर सफल वार्ता हुआ। जिसमें कुल 14 मांगो को पूरा किया गया। शेष सभी समस्याओ का निदान जल्द करने का आश्वाशन दिया गया।

बैठक में मुख्य मांग
1. एससी / एसटी वर्ग के कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड के अनुसार गृह जिला में पदस्थापना।
2. रेल आवास के दैनिय स्थिति में सुधार।
3. प्रेम ग्रुप के सभी कमिटियों में एसोसियेशन की पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित किया जाय।
4. सभी शाखा कार्यालय का मरम्मत सहित सैन्यीकरण।
5. नए रेल आवास का निर्माण।
6. एसोसियेशन के पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देना।
7. कर्मचारियों से 8 घंटा ड्यूटी लेना।

8. एसोसियेशन के पदाधिकारी का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार करना।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री विनय श्रीवास्तव, अपर मंडल रेल प्रबंधक आलोक झा, सीनियर डीपीओ विवेक कुमार, सीनियर डीओम विजय प्रकाश, विद्युत ओपी संजय कुमार, सहित अन्य शाखा पदाधिकारी उपस्थित थे। एसोसियेशन के तरफ से मंडल अध्यक्ष अर्जुन कुमार, मंडलमंत्री शशि रंजन कुमार,

,आलोक आनंद, शत्रुघ्न सुमन, ,बजाय बेरुआ, बीरेंद्र पासवान, अजित पासवान, रामसिहासन बैठा, सुदामा बैठा, राजीव कुमार, दीपक कुमार, अर्जुन बैठा, धर्मवीर साफी, ललन पासवान, राजू पासवान, नवल कुमार शिवनाथ चौधरी, हरिओम कुमार, देवा नंद गोंद। उपस्थि थे।