

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
सदर अस्पताल समस्तीपुर और पिरामल स्वास्थ्य के सामूहिक प्रयास से चौथा रक्तदान शिविर आयोजित
दूरबीन न्यूज डेस्क। 29 मार्च 2025 को सदर अस्पताल समस्तीपुर और पिरामल स्वास्थ्य के सहयोग से चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर सुबह 11 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक चला। शिविर का उद्घाटन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, डॉ. गिरीश कुमार और पेडियाट्रिशियन, डॉ. आशुतोष कुमार द्वारा किया गया। इस पहल का उद्देश्य थैलेसीमिया जैसे गंभीर रक्त रोग से पीड़ित मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।


शिविर में सदर अस्पताल के सभी कर्मचारी, पिरामल स्वास्थ्य की टीम और अन्य योगदानकर्ताओं ने मिलकर रक्तदान किया। डॉ. गिरीश कुमार और डॉ. आशुतोष कुमार ने स्वयं रक्तदान किया, और एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अस्पताल में अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित किया।
इस सामूहिक प्रयास से न केवल रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित की गई, बल्कि रक्तदान के प्रति समुदाय में जागरूकता भी बढ़ी।









