दसवीं में रानी को मिला 436 अंक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा की छात्र- छात्रा ने मारी बाजी

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

दसवीं में रानी को मिला 436 अंक, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा की छात्र- छात्रा ने मारी बाजी

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय मोरदीवा की छात्रा एवं रेखा देवी व लालबाबू सहनी की पुत्री रानी कुमारी ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा में 436 अंक प्राप्त कर गांव का नाम रौशन की है। इसके अलावा इसी स्कूल के छात्र एवं लक्ष्मी देवी व सुनील राय के पुत्र गोलू कुमार 370, रिंकू देवी व रंजीत कुमार मंडल की पुत्री उजाला कुमारी को 325,

कंचन देवी व अमित कुमार राय की पुत्री सिमरन कुमारी को 319, उषा देवी व रामशंकर महतो की पुत्री संगम कुमारी को 319, कंचन देवी व जग नारायण महतो के पुत्र पंकज कुमार को 317, ममता देवी व मुकेश महतो के पुत्र सौरभ कुमार को 302 तथा कामिनी देवी व जय नारायण महतो के पुत्र अनीष कुमार को 300 अंक प्राप्त हुआ है।

छात्र – छात्राओं की सफलता पर प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, शिक्षक गगन कुमार, मुकेश कुमार, संजय कुमार यादव, मुकेश कुमार मंडल, सीमा कुमारी, सुधा कुमारी, पन्ना कुमार, विकास कुमार, चंदन कुमार, उज्ज्वल वसंत, प्रमोद कुमार सिंह, परिधि, स्मृति भारती, दीपिका सिंह, भारती कुमारी, अन्नु कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य ने बधाई दी।