व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
पिस्तौल के साथ गिरफ्तार युवक के मामले में पुलिस ने पांच युवक को भेजा गया जेल
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के सिंघिया ब्लॉक के कुंडल दो पंचायत के बसुआ गांव से पिस्तौल के साथ गिरफ्तार युवक के मामले में पुलिस ने पांच युवक को हिरासत में लिया। जिसमें तीन को न्यायिक हिरासत में रोसड़ा भेज दिया। वहीं दो को पुलिस हिरासत में रख कर जांच कर रही है। वही इस मामले में थानाध्यक्ष राजकिशोर राम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।


जिसमें बताया गया है कि सोमवार की रात सूचना मिली कि बसुआ गांव के पास बांध पर कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। जिसे देखते ही सभी भागने लगे। जिसे खदेड़ कर दो को पकड़ लिया। बाकी अपराधी भागने में सफल रहा। पकड़े गए अपराधियों की पहचान सिहमा गांव के प्रवेद आलम तथा पंकज चौधरी के रूप में की गई है।


दोनों को सर्च किया तो प्रवेद आलम के पास से एक पिस्तौल बरामद किया गया। दोनों युवक से पूछताछ के बाद हसनपुर पुलिस की मदद से बसतपुर गांव में छापामारी कर तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसके उपरांत पंकज के बहनोई रौशन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना अध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए दो युवकों से पूछताछ की जा रही है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।









