शाम में चढ़ा तिलक और सुबह में पेड़ से लटका मिला श’व, घरवालों ने कहा, कर दी गयी है ह’त्या

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

शाम में चढ़ा तिलक और सुबह में पेड़ से लटका मिला श’व, घरवालों ने कहा, कर दी गयी है ह’त्या

दूरबीन न्यूज डेस्क। वारिसनगर थाना क्षेत्र के रहुआ पूर्वी गांव के एक बगीचा में मंगलवार की सुबह आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला। इससे गांव में सनसनी फैल गईं। मृतक की पहचान रोहूआ गांव के भवोली टोला के वार्ड चार निवासी राजदेव सहनी के पुत्र राहुल कुमार (22) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को पोस्टरमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया। इधर, घटना की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

राहुल की मां का बताना है कि उसके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया गया है। घटना के संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल तमिलनाडु में मजदूरी करता था। वह शनिवार को सुबह तिलक के रस्म समारोह को लेकर घर आया था। सोमवार की शाम दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड से मेहमान आये थे। इसके बाद तिलक की रस्म भी हुई। वहीं मेहमान फिर वापस हो गये। इसके बाद राहुल पांच सौ रुपये लेकर एक दोस्त के साथ घर से निकल गया।

काम में व्यस्त होने के कारण परिजनों ने सोचा वो छत पर सो रहा होगा। मंगलवार की सुबह जब खोजबीन की जा रही थी तो मालुम हुआ कि राहुल का शव बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ है। परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि यह राहुल का शव है। राहुल का एक पैर पेड़ से फंसा था वहीं सर भी पेड़ की डाली से फंसा हुआ था। परिजनों की माने तो राहुल की हत्या कर उसके शव को यहां पर रखा गया है ताकि यह आत्महत्या लगे।

इधर थानाध्यक्ष ने इस मामले में एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर कर रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन अबतक नहीं मिली है जांच की जा रही है। इधर घटना को लेकर एसएफएल की टीम भी पहुंचकर मामले साक्ष्य इक्ट्टा करने में लगी हुई थी।