छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर को भेजा गया जेल, हेडमास्टर पर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में की प्राथमिकी दर्ज

व्हाट्सएप ग्रुप जुडने के लिए यहां क्लीक करें

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी हेडमास्टर को भेजा गया जेल, हेडमास्टर पर पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में की प्राथमिकी दर्ज

दूरबीन न्यूज डेस्क। राजकीयकृत मध्य विद्यालय बहादुरपुर के हेडमास्टर पर नगर थाने की पुलिस ने पॉक्सो समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता ने कहा है कि विभाग की ओर से आरोपित शिक्षक पर निलंबन की कार्रवाई भी की जा रही है।

इधर मंगलवार को पूरे दिन थाना परिसर में लोगों की भीड़ जमी रही। सोमवार की शाम स्कूल में छुट्टी के बाद एचएम ने पांचवीं की एक छात्रा को रोक लिया था। एचएम पर छात्रा को बैड टच करने का आरोप था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि हिन्दुस्तान इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

वहीं हेडमास्टर को बंधक बनाकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने हेडमास्टर को आक्रोशित लोगों के चंगुल से निकालकर थाना लाया था। नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी हेडमास्टर पवन पासवान के विरुद्ध पीड़िता की बुआ ने आवेदन दिया है। वहीं आरोपी हेडमास्टर को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।