मोरबा में मुर्गी फ्रॉम संचालक की गोली मारकर ह’त्या, लोगो ने आग’जनी कर किया बवाल

दूरबीन न्यूज डेस्क। मोरबा में मुर्गी फ्रॉम संचालक की गोली मारकर ह’त्या, लोगो ने आग’जनी कर किया बवाल। मोरवा प्रखंड के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत ररियाही पंचायत में अपराधियों ने एक मुर्गा फार्म व्यवसायी को गोली मार कर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय रामचंद्र सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के रूप में की गई है। घटना बीती रात की बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुर्गा फार्म वेबसाइट राजेश कुमार सिंह अपने घर से खाना खाकर मुर्गा फार्म पर जा रहे थे।

रास्ते में ही अपराधियों ने उन्हें चार गोलियां मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा रास्ते किनारे गोली की आवाज सुनने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा गोली लगने से तड़पते देखकर पुलिस को जानकारी दी गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा आनन-फानन फानन उसे इलाज के लिए जन्दाहा ले जाया गया। बांह में और सिर में लगी गोली से चिंता जनक स्थिति देखकर उसे पटना रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था , कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा लाश को लेकर पनशलवा चौक पर एन एच 322 को जामकर यातायात अवरुद्ध कर दिया गया है।

वहीं पुलिस द्वारा एक ग्रामीण को थाना पर लाकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आक्रोशित सड़क जाम करने वाले अविलम्ब अपराधी की गिरफ्तारी एवं गरीब परिवार को मुआवजा देने की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क जाम होने के कारण राजधानी पटना रोड पर आवागमन ठप होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर हलई पुलिस द्वारा आश्वासन दिये जाने के बावजूद आक्रोशित लोग मांग पूरी करने पड़ अड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *