बिहार के पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े तनिष्क शो रूम में की डकैती

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार के पूर्णिया में बेखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े तनिष्क शो रूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया। बिहार में पहली बार तनिष्क शो रूम में बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। डीआईजी, एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वही शुक्रवार को पूर्णिया जिले के सहायक थानांतर्गत तनिष्क शोरूम में घटित लगभग 2 करोड़ रुपए के आभूषण लूटकांड के शीघ्र उद्भेदन एवं गिरफ्तारी हेतु बिहार STF की विशेष टीम को बुलायी गयी है।

इसके साथ ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पूर्णिया के नेतृत्व में 3 टीम बनायी गयी है। अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर FSL की टीम भी गहन जांच कर रही है। वही अररिया, कटिहार व अन्य जिलों की पुलिस के साथ पश्चिम बंगाल पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है।

पूर्णिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार CCTV में कैद अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के संबंध में सूचना देने वालों को बिहार पुलिस मुख्यालय की ओर से 3 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। शीघ्र ही लूटकांड का सफल उद्भेदन कर घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी का भी पुलिस ने दाबा किया है।

बिहार विधानसभा में उठा दलसिंहसराय आरओबी का मुद्दा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *