मुफस्सिल थाना के कांडों का प्रभार नहीं सौंपने वाले  दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। मुफस्सिल थाना के कांडों का प्रभार नहीं सौंपने वाले  दारोगा पर प्राथमिकी दर्ज। एसपी विनय तिवारी के आदेश पर कांड नहीं सौंपने वाले पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरु होने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि दारोगा संजय कुमार मंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इनके पास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में घटित हत्या, लूट सहित अन्य जघन्य अपराध से जुड़े मामले लंबित हैं। फिलहाल उक्त दारोगा पूर्णिया में कार्यरत हैं। उनके समक्ष 41 कांड हैं।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार फरवरी से पहले ही इनका तबादला मुफस्सिल थाना से नगर थाना के 112 टीम में किया गया था। बाद में वो पूर्णिया चले गए। इसके बावजूद कोई कांड का प्रभार नहीं सौंपे। कांड का प्रभार नहीं सौंपे जाने के कारण कांड अनुसंधान प्रभावित है। वहीं कांडोंं में नाजमद आरोपियों एवं अपराधियों की गिरफ्तारी भी नहीं हो पा रही है।

उजियारपुर में ट्रेन से गिरकर मधुबनी के अधेड़ की मौ’त, हसनपुर में भी ठोकर से गयी जान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *