ताजपुर में पैक्स अध्यक्ष के घर पर हमला, तोड़फोड़

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। ताजपुर में पैक्स अध्यक्ष के घर पर हमला, तोड़फोड़। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के भेरोखड़ा में असामाजिक तत्वों ने पैक्स अध्यक्ष मो. कुर्बान के घर पर धावा बोल परिवार के लोगों को पीटने के साथ घर मे तोड़फोड़ की। यह घटना शनिवार रात करीब दस बजे हुई। उस समय पैक्स अध्यक्ष घर पर मौजूद नहीं थे। घटना में पैक्स अध्यक्ष की पत्नी अकबरी खातून व उनके बच्चे जख्मी हो गए।

महिलाओं व बच्चों ने घर के भीतर भागकर बचाई जान। यह घटना पैक्स अध्यक्ष के घर मे लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताजपुर थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया घटना की जानकारी मिली है। इसकी छानबीन की जा रही है। फिलहाल घटना में शामिल बदमाशों की पहचान में पुलिस जुटी है। सीसीटीवी फुटेज की भी जाच की जा रही है।

धीरज ठाकुर को बनाया गया हम का नया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *