धीरज ठाकुर को बनाया गया हम का नया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। धीरज ठाकुर को बनाया गया हम का नया जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ अनिल कुमार ने वारिसनगर के धीरज ठाकुर को पार्टी का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसको लेकर समस्तीपुर शहर के आयकर कार्यालय ताजपुर रोड के पास निजी आवास मे हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा ( हम ) के कार्यकर्ताओं ने समस्तीपुर जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर के मनोनीत होने पर भव्य स्वागत किया।

अभिनंदन समारोह मे नवमनोनित जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर ने कहा हम के संरक्षक केन्द्रीय मंत्री जितन राम मांझी, राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार सरकार मे मंत्री संतोष माझी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनिल सिंह के प्रति अभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने जो दायित्व दिये है मै पूरे ईमानदारी से समस्तीपुर जिला मे पार्टी के विचारधारा पर चल के संगठन को मजबूत करने का काम करुंगा।

हम पार्टी का विस्तार बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को संगठित कर पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर कमिटी बनाने का कार्य करेगे। जिसमे दलितों किसानो मजदूरों युवाओं एंव महिलाओं कि भागीदारी अधिक से अधिक रहेगा। समस्तीपुर हम के नव मनोनीत जिला अध्यक्ष धीरज ठाकुर के बनने पर बधाई व्यक्त करने बालों मे हम सर्वण मोर्च के प्रदेश अध्यक्ष चंदन ठाकुर, बबलू तिवारी, सुधीर हजारी, दशरथ सदा, मुनचुन तिवारी, शिवम राय, पप्पू ठाकुर, रंजीत राय राजिव सहनी, अनुराग पासवान, राहुल हजारी, राहुल ठाकुर, करुण कुमार, सिताराम पासवान सहित कई लोगों ने बधाई दिये।

 द उम्मीद के द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *