श्रीशतचंडी महायज्ञ में संकल्प लेने के बाद बाकरपुर के युवाओं ने की 24 घंटे की परिक्रमा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। श्रीशतचंडी महायज्ञ में संकल्प लेने के बाद बाकरपुर के युवाओं ने की 24 घंटे की परिक्रमा। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड के तेतारपुर पंचायत के धर्मपुर दुर्गा मंदिर में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ में मां दुर्गा के समक्ष संकल्प लेने के बाद बाकरपुर के 9 युवाओं ने 24 घंटे की परिक्रमा की। परिक्रमा करने वाली टीम में काजल कुमारी, चंदन कुमार, मोहित कुमार, निशांत कुमार, प्रिंस कुमार, मंतोष कुमार, शिवम कुमार, यश कुमार व रणधीर कुमार शामिल है।

युवाओं की इस साहस की चर्चा लोगो में खूब हो रही है। उपवास के साथ उन्हें परिक्रमा करते देखने के लिए लोगो की भीड़ भी जुटी हुई थी। बताया जाता है कि तीन माह पूर्व चर्चित धर्मपुर की मां दुर्गा जी के चैती पूजा में पूजा के दिन ही प्रतिमा में अचानक आग लग गई थी। जिससे धर्मपुर सहित पंचायत के लोगो में मातम छा गया था। उसी समय कई वेदाचार्य व विद्वान पंडितो को बुलाया गया था। जिसमे अंजाने में हुए अपराध के लिए पुन मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण व पूजन के साथ श्रीशतचंडी महायज्ञ का संकल्प लिया गया था।

इसी को लेकर मंदिर प्रांगण में मां दुर्गा की पूजा, नौ दिवसीय श्रीशतचंडी महायज्ञ व भागवत कथा का आयोजन किया गया है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष धर्म सिंह ने बताया कि पंचायत के लोगो के सहयोग से पूजा व महायज्ञ का आयोजन किया गया है। युवाओं के इस कार्य एवं संकल्प के साथ किए गए परिक्रमा की चर्चा हर घर व चौक चौराहा पर हो रही है। युवाओं ने कहा कि यह सब माता की कृपा से ही संभव हुआ।

हेलमेट, ट्रीपल लोडिंग, सीट बेल्ट, लहरियाकट पर हो रही सख्ती, वसूला 98 हजार जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *