प्रसव के दौरान अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा के बाद फरार हुए कर्मी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। प्रसव के दौरान अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा के बाद फरार हुए कर्मी।समस्तीपुर जिले मोहिउद्दीननगर थाना अंतर्गत पासवान चौक के समीप स्थित एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गयी। इससे हंगामे के डर से नर्सिंग होम के सभी कर्मी फरार हो गये। देर शाम तक किसी का पता नहीं था। मृतका की विद्यापतिनगर थाना के दमदमा गांव निवासी संगीता देवी (27) के रूप में पहचान की गयी है।

उसका मायका मोहिउद्दीनगनर के लखनपुर गांव में था। वहीं से प्रसव के लिए निजी निर्सिंग होम में आयी थी। उसकी मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर डायल 112 की टीम नर्सिंग होम पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सभी मृतका के ससुराल वालों के आने के इंतजार में हैं। लखनपुर निवासी सुरेश महतो की पत्नी सावित्री देवी ने अपनी पुत्री संगीता देवी को प्रसव के लिए पहले पीएचसी से ले गयी थी।

सावित्री देवी ने बताया कि पीएचसी में दलालों ने उसे तरह तरह का प्रलोभन देकर इस नर्सिंग होम में लाया। जहां कर्मियों ने बड़ा ऑपरेशन से प्रसव कराने के लिए उसे बाध्य कर दिया। ऑपरेशन के बाद एक पुत्री का जन्म हुआ। उसके बाद अचानक बेटी की तबीयत बिगड़ी, जिससे उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मृतका के ससुराल वालो का इंतजार किया जा रहा है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।

पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी ह’त्याकांड का खुलासा, जगाने के बाद आरोपी ने दिया था घटना को अंजाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *