छत पर चढ़कर पड़ोसियों का देख रहा था झगड़ा, तभी चली गोली से युवक की मौ’त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। छत पर चढ़कर पड़ोसियों का देख रहा था झगड़ा, तभी चली गोली से युवक की मौ’त। बिहार के पटना जिले में छत पर चढ़कर पड़ोसियों का झगड़ा देख रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मामला बाढ़ के भदौर थाना इलाके के शोभाटीका गांव का है। मृत युवक अपने मामा के घर आया हुआ था।वह मूलरूप से नालंदा जिले का रहने वाला था। उसकी पहचान बेना थाना इलाके के जहांबिगहा गांव निवासी जितेंद्र चौहान (31) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक शोभाटीका गांव में शनिवार को दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान अपने मामा के घर आए जितेंद्र पड़ोसियों के झगड़े को देखने के लिए छत पर चढ़ गया। तभी झगडज़ रहे लोगों के बीच फायरिंग होने लगी। एक गोली छत पर खड़े जितेंद्र चौहान के पेट में लग गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शनिवार को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नालंदा निवासी जितेंद्र के परिवार वाले भी बाढ़ पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि रूम खाली कराने को लेकर पड़ोसियों के बीच विवाद चल रहा था। इसी क्रम में किसी ने गोली चला दी, जो छत पर खड़े युवक को लग गयी।

नए आपराधिक कानून में बदलाव लोकतंत्र में लोक की आवाज को दबाने की साजिश, 20 से 30 जुलाई तक होगा प्रखंडों का घेराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *