यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण को लेकर पप्पू यादव ने उड्डयन मंत्री से की वार्ता, सौंपा ज्ञापन। पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण के संदर्भ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भारत सरकार के केंद्रीय उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उन्हें पत्र के माध्यम से संसूचित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्णिया में एयरपोर्ट के निर्माण और संचालन की घोषणा की थी।



लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं हो सका है। एयरपोर्ट के निर्माण हेतु पूर्णिया की जनता को केंद्र की सरकार से काफी उम्मीदें हैं। इसलिए इस दिशा में यथाशीघ्र कार्यवाई शुरू की जाए। ये मेरा विनम्र आग्रह है। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के ज्ञापन पर विचार करने का आश्वासन केंद्रीय उड्डीडयन मंत्री ने दिया है। अब देखना यह है की पूर्णिया एयरपोर्ट का विकास को लेकर निर्माण कार्य की गति कब तेज होती है।






समस्तीपुर में बिजली तार पर चोरों की नजर, 51 पोल लगे तार को चोरों ने काटा





