समस्तीपुर सहित राज्य के छह जिलों में बनेगा नया पावर सब स्टेशन

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर सहित राज्य के छह जिलों में बनेगा नया पावर सब स्टेशन। समस्तीपुर सहित राज्य के आधा दर्जन शहरों की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा। इसके लिए ऊर्जा विभाग ने आधा दर्जन जिलों में पावर सब-स्टेशन लगाने का निर्णय लिया है।

विभाग ने इसकी सहमति दे दी है। यह पावर सब स्टेशन पटना के कंकड़बाग, खगौल और बिहटा के अतिरिक्त समस्तीपुर, मधुबनी, बेतिया, छपरा, बेगूसराय और किशनगंज में बनाए जाएंगे।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार इसके निर्माण पर 101 करोड़ की लागत आएगी। हर पावर सब-स्टेशन में 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाये जाएंगे। इससे न सिर्फ संबंधित इलाकों की बिजली आपूर्ति में सुधार होगा, बल्कि निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति में भी मदद मिलेगी।

विभाग ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में सभी पीएसएस प्रोजेक्ट के लिए टोकन राशि के तौर पर एक-एक करोड़ का आवंटन करा दिया है। वहीं, छपरा अंचल के विभिन्न जिलों में 33 केवी लाइन निर्माण को लेकर भी 09.04 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

 

पटना में तीन जगहों पर पावर सब स्टेशन बनेंगे। यह गैस इंसुलेटेड सब स्टेशन (जीआइएस) आधारित होंगे। कंकड़बाग-2 में 14.86 करोड़ की लागत से श्रीराम स्कूल के पास, 14.01 करोड़ की लागत से खगौल के भगवतीपुर में तथा 12.76 करोड़ की लागत से बिहटा के सिमरी एवं पैनाल में पीएसएस का निर्माण होगा।

इनके अलावा समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड स्थित देसरी गांव में 12.76 करोड़ की लागत से, मधुबनी के लदनियां प्रखंड में 10.82 करोड़ की लागत से सब-स्टेशन का निर्माण होगा।

वहीं, बेतिया नगर निगम के तहत जीएमसीएच कॉलेज परिसर में 7.30 करोड़ की लागत से तो छपरा सदर प्रखंड के जयप्रकाश कॉलेज कैंपस में 8.77 करोड़ की लागत से सब-स्टेशन का निर्माण होगा।

बेगूसराय नगर निगम के जीडी कॉलेज परिसर में 11.70 करोड़ से और किशनगंज जिले के पेठिया प्रखंड के दामलबारी गांव में 8.02 करोड़ की लागत से 10-10 एमवीए के दो-दो पावर ट्रांसफॉर्मर क्षमता के साथ पावर सब-स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

22 जुलाई से शुरू होगा श्रावणी मेला, सुल्तानगंज सीढ़ी घाट खतरनाक, बैरिकेडिंग भी ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *