दिल्ली से आने के दौरान यात्री का लैपटॉप ट्रेन मे छूटा, RPF से समस्तीपुर में लौटाया

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। दिल्ली से आने के दौरान यात्री का लैपटॉप ट्रेन मे छूटा, RPF से समस्तीपुर में लौटाया। ट्रेन में यात्रा के दौरान लैपटॉप व सर्टिफिकेट छोड़कर उतरे यात्री को समस्तीपुर आरपीएफ ने सकुशल सभी सामान वापस कर दी। अपना सामान सही सलामत पाकर यात्री काफी खुश होते हुए समस्तीपुर आरपीएफ टीम को बधाई देते हुए कहा कि गुड रेलवे, गुड आरपीएफ।

मिली जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा निवासी छात्र प्रत्युष स्वर्ण ट्रेन संख्या 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से दिल्ली से मुजफ्फरपुर की यात्रा कर रहे थे। घटना एक जुलाई की है। जब ट्रेन मुजफ्फरपुर पहुंची तो छात्र ट्रेन से उतर गया। जब वह प्लेटफार्म से बाहर आया तो उसे ज्ञात हुआ कि कोच संख्या बी थ्री के बर्थ संख्या 51 पर वह अपना लैपटॉप वाला बैग भूल गया। जिसमें उसका सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र था।

जबतक वह वापस लौटा तब तक ट्रेन मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर की ओर खुल चुकी थी। इसके बाद छात्र ने तत्काल इसकी सूचना समस्तीपुर आरपीएफ को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ समस्तीपुर की महिला सिपाही फ्रंटी मीणा और हवलदार उमेश गौतम द्वारा ट्रेन आते ही बी थ्री कोच की तलाशी ली गयी। इस दौरान बर्थ संख्या 51 पर यात्री का बैग पड़ा हुआ था। जिसमें लैपटॉप, शैक्षणिक प्रमाण पत्र था।

जिसके बाद उक्त बैग को बरामद कर आरपीएफ पोस्ट पर लाया गया। इसके बाद यात्री को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पर यात्री मंगलवार को समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर पहुंचे और अपना यात्रा का टिकट, पहचान पत्र दिखाया। जिसके बाद साक्ष्य के आधार पर यात्री को लैपटॉप, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सौंप दिया गया। लैपटॉप की किमत लगभग साठ हजार रुपए थी। 

 

समस्तीपुर सहित राज्य के छह जिलों में बनेगा नया पावर सब स्टेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *