समस्तीपुर व बेगूसराय के कई लूट व डकैती मामले में फरार इनामी रविन्द्र सहनी उर्फ भुटवा को बेगूसराय पुलिस ने दबोचा

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर व बेगूसराय के कई लूट व डकैती मामले में फरार इनामी रविन्द्र सहनी उर्फ भुटवा को बेगूसराय पुलिस ने दबोचा। समस्तीपुर व बेगूसराय के कई लूट व डकैती मामले में संलिप्त कुख्यात इनामी रविन्द्र सहनी उर्फ रविन्द्र चौधरी उर्फ भुटवा को बेगूसराय पुलिस ने दबोचा है।

पुलिस ने तीन लाख रुपये के इनामी रविन्द्र को बेगूसराय नगर थाना के पोखरिया से गिरफ्तार किया। कुख्यात रविन्द्र सहनी समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के सूरतपुर छतौना का रहने वाला है। इस संबंध में बेगूसराय पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि उक्त कार्रवाई बेगूसराय पुलिस व एसटीएफ एसओजी 06 ने संयुक्त रूप से की है।

इधर, रोसड़ा अनुमंडल की रोसड़ा व विभूतिपुर पुलिस भी उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक रोसड़ा पुलिस रोसड़ा थाना कांड सं 551/23 व विभूतिपुर पुलिस कांड सं 38/14 में आरोपी रविन्द्र सहनी को रिमांड में लेने की तैयारी कर रही है।

रोसड़ा थाना कांड सं 551/23 डबल मर्डर से जुड़ा है। बता दें कि लूटपाट के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यवसायी दो सहोदर भाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में दो शूटर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि इस मामले का मास्टरमाइंड रविन्द्र सहनी व मनीष कुमार मनिया फरार चल था।

रविन्द्र के दबोचे जाने की खबर मिलते ही जिले के कई थानों ने राहत की सांस ली है। हालांकि इनामी मनिया अब भी फरार है। वहीं आरोपी रविन्द्र के खिलाफ विभूतिपुर थाना में दर्ज कांड 38/14 भी लूट व हत्या मामले से जुड़ा है। जिसमें वह फरार था। बेगूसराय पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक कुख्यात रविन्द्र सहनी के विरुद्ध समस्तीपुर जिला के विभिन्न थानों में 28 मामले दर्ज हैं।

इनमें मुफ्फसिल, नगर थाना, दलसिंहसराय, विभूतिपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, पूसा व खानपुर शामिल हैं। इसके अलावे बेगूसराय, वैशाली, दरभंगा व मुजफ्फरपुर जे थानों में भी मामले दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामले हत्या व लूट हैं ।

मोबाइल पर बात करने से मना करने पर गुस्से में पति पर उड़ेल दी खौलता हुआ तेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *