समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर चौरी में  मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज़ डेस्क। समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर चौरी में  मिली युवक की लाश, क्षेत्र में सनसनी। समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर चौरी में एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। नगर निगम के वार्ड 34 के डॉक्टर पी गुप्ता के मकान से आगे एक खजूर पेड़ के नीचे शव मिलने से आसपास के मोहल्ले में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

हालांकि की युवक के शव की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। वही शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत के पीछे नशीली दवा की ओवरडोज होने की संभावना प्रतीत होती है। हालांकि युवक के हत्या किए जाने की भी आशंका जतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

सावधान : लिंक शेयर कर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, फिर इनकम का झांसा देकर खाता से उड़ा लिया रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *