यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। फोर जी से फाइव जी करने के लिए लिंक पर क्लीक करते ही खाता से लाखों रुपए गायब। मधुबनी जिले के झंझारपुर आरएस के डॉन बास्को कांवेंट स्कूल में कार्यरत कर्मी रबिंद्र नाथ झा के साथ साइबर अपराधियों ने एयरटेल कंपनी का कर्मी बता सिम 4 जी से 5 जी मे कंवर्ट करने झांसा देकर साढ़े तीन लाख रुपये उड़ा लिया।
वह भी एक ही दिन में अलग अलग तीन बैंक खाता से रुपये उड़ाया गया है। इस बावत को लेकर पीड़ित श्री झा ने मधुबनी साइबर सेल में अपनी शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत कर्ता रबिंद्र नाथ झा ने बताया कि उन्हें 17 जून को उनके मोबाइल के एयरटेल नंबर पर एक लिंक आया। जिसमें कहा गया था कि आपके इस नंबर को 5 जी मे कन्वर्ट किया जाएगा।



लिंक पर क्लिक कर अपनी सहमति दे। अन्यथा नंबर बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने लिंक पर क्लिक जैसे ही किया, उनका नंबर बंद हो गया। अगले दिन 18 जून को स्कूल के एक छात्र के अभिभावक ने फीस का 20 हजार रुपए उनके इस नंबर से लिंक यूपीआई के माध्यम से भेजा।
जिसका मैसेज नहीं मिला और नंबर बंद रहने के कारण वे स्कूल के खाता में पैसा ट्रांसफर नहीं कर सकते थे। तब वे 20 हजार रुपये की निकासी करने गए तो उनके खाता में बैलेंस नहीं रहने की बात बैंक कर्मी ने बताया। शक होने पर उन्होंने फोन कर अपने अन्य दो बैंक के मैनेजर से सम्पर्क किया तो वंहा से भी बैलेंस नहीं होने की बात कही गई।



जब उन्होंने अपने इंडियन बैंक, सेंट्रल बैंक व आईसीआईसीआई में स्थित अलग अलग तीनों खाता का स्टेटमेंट निकालबा कर देखा तो उनका होश उड़ गया। तीनो खाता नील था। इंडियन बैंक के खाता से एक लाख 24 हजार 996, सेंट्रल बैंक के खाता से
एक लाख 95 हजार तथा आईसीआईसीआई खाता से 32 हजार 999 रुपए यानि कुल तीन लाख 53 हजार 237 रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिया था। इसके अलावा 242 रुपये का एक ट्रांजेक्शन मोबाइल रिचार्ज में किया गया है। यह सारा ट्रांजेक्शन 18 जून को ही किए गए।


समस्तीपुर में खेती के अनुरुप नहीं मिल रहा बीज, किसानों में आक्रोश, अधिकारियों को लिखा पत्र





