यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। खगड़िया में पेड़ से लटकी मिली समस्तीपुर के युवक की लाश, हत्या की आशंका। खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के जलिमबाबू टोला के पास पुलिस ने समस्तीपुर जिले के एक युवक का सोमवार की सुबह पेड़ से लटके एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद खराज गांव निवासी राजनारायण राय के 25 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार के रूप में की गई है।


मिली जानकारी के अनुसार एनएच 31 व गंडक किनारे के बीच स्थित खेत की ओर सुबह में गए तो लोगों ने गम्हार पेड़ के सहारे लाल टी शर्ट व ब्लू जींस पहने युवक का शव लटकते देखा। इसके बाद देखते ही देखते आसपास से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पर पहुंची मानसी व मुफस्सिल पुलिस ने शव पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

शव नीचे उतारने पर मृत युवक के शरीर की तलाशी लेने पर उसके जींस पेंट की पिछली जेब से एक पर्स बरामद किया गया। पर्स में पुलिस ने उसका पैन कार्ड, आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज की तस्वीर बरामद की। आधार कार्ड में लिखे नाम व पते से उसकी पहचान की गई। घटना की जानकारी पर सदर एसडीपीओ ने घटनास्थल का जायजा लिया।

इधर सदर एसडीपीओ मुकुल आनंद ने बताया कि घटना की जांच के लिए एसएफएल की टीम को बुलायी जा रही है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या इस बिंदु पर भी पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर में युवक के घर पर कोहरा मच गया। जितवारपुर हकीमाबाद के मुखिया सुनील कुमार शोले के साथ परिजन खगड़िया की ओर निकल गए हैं।




नि:शुल्क त्रैमासिक जीविकोपार्जन प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थीयों को दिया गया प्रमाण पत्र





