समस्तीपुर में ट्रांसफार्मर लगा रहे दो बिजली कर्मी बेहोश, लू लगने से हुई समस्या

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में ट्रांसफार्मर लगा रहे दो बिजली कर्मी बेहोश, लू लगने से हुई समस्या।समस्तीपुर में भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान कर्मी लू की चपेट में आ गया। जिसके कारण दोनों कर्मी बेहोश हो गया। जिसे आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लू लगने वाले कर्मी की पहचान विशनपुर गांव के  फ्ल्टन कुमार एवं विजय राय के रुप में की गयी है। जिसका इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है।

विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कुमार के द्वारा बताया गया कि शहरी क्षेत्र में नक्कू स्थान स्थित दो सौ केवीए ट्रांसफार्मर पर ओवरलोडिंग समस्या थी। जिसके कारण उसके बगल में एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा था। इसी क्रम में दोनों कर्मी लू की चपेट में आने से वेहोश हो गए। जिसका इलाज चल रहा है।

समस्तीपुर में नाना के घर आयी दो किशोरी की डूबकर हुई मौ’त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *