यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। मंत्रियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, सम्राट को पटना व विजय चौधरी को मिला पूर्णिया व नालंदा। राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। इसके तहत 29 मंत्रियों को अलग-अलग जिलों का प्रभारी बनाया गया है। दरअसल, सूबे में नयी सरकार के गठन के बाद भाजपा कोटे के मंत्रियों को नये जिलों का प्रभार दिया गया है। कैबिनेट विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
नयी अधिसूचना के तहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिला का तो विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर-भोजपुर का प्रभार दिया गया है। ऊर्जा और योजना विकास मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव को वैशाली का, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार को नवादा जिला का, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को समस्तीपुर और मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गयी।



इसी प्रकार सूचना एवं प्रावैधिकी मंत्री संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार को सारण, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी को सीवान, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को दरभंगा और बेगूसराय का, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार को कटिहार का प्रभारी मंत्री बनाया गया है
वही, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद का, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह को मधुबनी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी को सुपौल का, उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा को अररिया व गया, नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीन नवीन को बक्सर और कैमूर का प्रभार दिया गया है।



इसके अलावा राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार सहरसा को, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी खगड़िया के, परिवहन मंत्री शीला कुमारी शेखपुरा व लखीसराय के, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार पूर्वी चंपारण के, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम पश्चिम चंपारण के और पिछड़ा एवं अति पिछड़ा कल्याण मंत्री हरी सहनी अरवल के प्रभारी मंत्री होंगे।
जबकि, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को पूर्णिया और नालंदा का, गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज को रोहतास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान को किशनगंज और शिवहर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

वही मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सदा को जमुई, पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता को मुंगेर, खेल मंत्री सुरेंद्र महतो को बांका जबकि श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह को भागलपुर के प्रभारी मंत्री की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। बता दे कि केंद्र में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी जिला प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी में उलट फेर किया है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर बंधार की मुखिया को मिला प्रशस्ति पत्र





