स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर बंधार की मुखिया को मिला प्रशस्ति पत्र

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर बंधार की मुखिया को मिला प्रशस्ति पत्र। समस्तीपुर  जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के बंधार पंचायत के मुखिया चंदन कुमारी को जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण के द्वारा विद्यापति सभागार पूसा में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मनरेगा योजना अंतर्गत पौधारोपन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान से संबंधित कार्यशाला में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने पर दिया गया।

डीएम योगेंद्र सिंह ने पूसा में आयोजित समारोह में शिवाजीनगर ब्लॉक के बंधार पंचायत के मुखिया चंदन कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुखिया को डीएम के हाथो से प्रशस्ति पत्र मिलने से बंधार पंचायत में लोगों में खुशी का माहौल है। वारिसनगर के पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान ने मुखिया को बधाई देते हुए ज़ह सेवा में बेहतर कार्य करने की अपील की है।

समस्तीपुर में दो बेटी के जन्म लेने के बाद विवाहिता की ह’त्या ! पति हुआ गिरफ्तार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *