
यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज को किया गया गिरफ्तार। समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए 25-25 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।
उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि पटोरी उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर 25 लीटर विदेशी शराब के साथ पटोरी थाना के सिरदिलपुर के विमल कुमार को गिरफ्तार किया है।

इधर, रोसड़ा उत्पाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर हसनपुर थाना के मल्हीपुर वार्ड संख्या 14 के चंद्रशेखर यादव को रतिया टोला से लगभग 25 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।






यहां भी पढ़े यह खबर:-
समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मे मौ’त, हर्ट अटैक से पडोसी की भी हुई मौ’त





