समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मे मौ’त, हर्ट अटैक से पडोसी की भी हुई मौ’त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में विवाहिता की संदिग्ध मे मौत, हर्ट अटैक से पडोसी की भी हुई मौत। समस्तीपुर मुफस्सिल थाना के बलभद्रपुर दुधपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी। घटना मंगलवार देर शाम की है। मृतका बलभद्रपुर दुधपुरा निवासी मुकुल मिश्र की पत्नी सोनल कुमारी बतायी गयी है।

उसका मायके कल्याणपुर में था। मृतका के मायके वालों का कहना है कि ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या करने के बाद इलाज कराने का नाटक किया। कार में शव रख एक क्लीनिक से दूसरे क्लीनिक घुमाया। इस बीच सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने कार रोक हंगामा शुरू कर दिया।

बताया गया है कि सोनल के नाना को पंजाबी कॉलोनी स्थित आवास पर शाम करीब छह बजे कॉल कर कुछ लोगों ने हत्या की जानकारी दी। उसके बाद मायके

कल्याणपुर और ननिहाल के लोग मृतका के ससुराल पहुंचे तो कार में शव पाया। घटना की सुुुचना पर जब मुुुफस्सिल पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गयी।

विवाहिता की मौत की सूचना पर पड़ोसी राम श्रेष्ठ मिश्र की भी मौत हार्ट अटैक से हो गई। वह लगभग 75 वर्ष के थे। वह रेलवे से सेवा निवृत कर्मी थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मुकुल मिश्रा की पत्नी के मौत की सूचना मिलते वे अवाक हो गए और फिर उन्हें हार्ट अटैक आ गया।

जब तक लोग उन्हें इलाज के लिए ले जाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके निधन होते ही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। घटना के संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पींकी प्रसाद ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें:-

समस्तीपुर में राजधानी रोड में ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *