समस्तीपुर में राजधानी रोड में ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में राजधानी रोड में ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार वृद्ध की मौत। ताजपुर बंगरा थाना अंतर्गत राजधानी रोड डुमरी में एक मिनी ट्रक से कुचलकर साईकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी। घटना मंगलवार दिन में करीब 11 बजे हुआ था। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भागने में सफल रहा।

 

मृतक की वैशाली जिला के पातेपुर थाना क्षेत्र के लोहानीपुर गांव निवासी मो. उस्मान (74) के रूप में पहचान की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मो. उस्मान किसी काम से ताजपुर आये थे। काम करने के बाद वे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया।

जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। हादसे के बाद आसपास के लोग जब तक पहुंचते ट्रक लेकर चालक फरार हो चुका था। हादसे की सूचना मिलने पर बंगरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया।

अब ई शिक्षा कोष एप पर बनेगी शिक्षकों और बच्चों की हाजरी, स्कूल पर एप करेगा काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *