यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। अब ई शिक्षा कोष एप पर बनेगी शिक्षकों और बच्चों की हाजरी, स्कूल पर एप करेगा काम। बिहार के सभी स्कूलों में शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों और बच्चों की उपस्थिति अब ई-शिक्षाकोष मोबाइल एप के माध्यम से ली जाएगी। शिक्षक-प्रधानाध्यापक आते और जाते समय उपस्थिति दर्ज करेंगे।
सभी शिक्षक-प्रधानाध्यापक तत्काल इसे शुरू करेंगे। वहीं, दूसरे चरण में बच्चों की रोज की उपस्थिति भी इस एप से प्राप्त की जाएगी। बच्चों की उपस्थिति प्राप्त करने के लिए सभी सरकारी स्कूलों में टैबलेट कंप्यूटर उपलब्ध कराया जाएगा।


इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने मंगलवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है। पत्र में कहा गया है कि प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति के आंकड़े प्राप्त करने की व्यवस्था को बंद कर दी गयी है।
नयी व्यवस्था के तहत प्रधानाध्यापक और शिक्षक गूगल प्ले स्टोर से ई-शिक्षाकोष ऐप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करेंगे। सभी शिक्षक अपने आईडी से एप पर लॉग-इन करेंगे। जिन शिक्षकों के पास पूर्व से शिक्षक आईडी उपलब्ध नहीं है अथवा भूल गये हैं, वो अपने प्रधानाध्यापक से संपर्क कर इसे प्राप्त कर सकते हैं।



ई-शिक्षाकोष एप में लॉग-इन करने के बाद डैश बोर्ड एप पर अंकित मार्क अटेंडेंस बटन को क्लीक करेंगे। यह एप विद्यालय के 500 मीटर के रेंज में ही काम करेगा। जिसके कारण शिक्षक अब बिना स्कूल गए हुए हाजिरी नहीं बना पाएंगे। इसके लिए उन्हें समय से ही स्कूल पहुंचना अनिवार्य होगा।
इधर स्कूलों में मध्यान भोजन की जांच के लिए जीविका दीदी को निर्देश दिया गया है। जिनके द्वारा भोजन के मेनू एवं बनाने के तरीके की जांच की जाएगी। भोजन रसोई गैस पर बनाई जा रही है या अन्य संसाधन का उपयोग किया जा रहा है इसकी भी जांच पड़ताल जिवीका दीदी करेगी।



दरभंगा में जीविका दीदियों ने रेड डॉट चैलेंज लेकर मनाया ‘विश्व मासिक धर्म स्वच्छता सप्ताह





