स्लैब टूटकर नाला में गिरे रहने से नाला जाम, सड़क पर जलजमाव से परेशानी, करेंगे नगर निगम का घेराव

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। स्लैब टूटकर नाला में गिरे रहने से नाला जाम, सड़क पर जलजमाव से परेशानी, करेंगे नगर निगम का घेराव। समस्तीपुर में नाले पर डाला गया स्लैब टूटकर नाले में गिरे रहने से सड़क पर जलजमाव से मुहल्लेवासी का जीना मुहाल है।

शिकायत पर न वार्ड पार्षद और न ही महापौर-आयुक्त कारवाई करना उचित समझते हैं। परेशान मुहल्लावासी नगर निगम का घेराव करेंगे। मामला जिला मुख्यालय से सटे विवेक-विहार मुहल्ला का है।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मुहल्ला स्थित डा अनील कंचन, संत पाल स्कूल, अधिवक्ता राजेंद्र महतो, मुहल्ला के प्रवेश द्वार समेत कई अन्य जगहों पर नाले पर डाले गये स्लैब टूटकर नाले में गिरा पड़ा है। इस वजह से नाल जाम हो गया है। 3-4 साल पूर्व बने नाले का आजतक सफाई भी नहीं किया गया है।

नाला जाम रहने से सड़क पर गंदा पानी का जमाव होने लगा है। कुछ लोगों द्वारा शौचालय का पाईप नाले से जोड़ दिया गया है। इससे पानी के साथ मल-मूत्र भी सड़क पर आने लगा है। इस वजह से मुहल्लावासी एवं राहगीरों का जीना मुहाल है।

माले नेता ने बताया कि इसकी शिकायत स्थानीय वार्ड पार्षद से लेकर महापौर, आयुक्त तक किया गया लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई। इससे खिन्न होकर मुहल्लावासी भाकपा माले के साथ मिलकर नगर निगम का घेराव करेंगे।


विदित हो कि मुहल्ला में दर्जनभर चिकित्सक का क्लिनिक, निजी विद्यालय समेत कई कार्यालय आदि अवस्थित है। सड़क आदर्शनगर, सोनवर्षा आदि मुहल्ले से जुड़े रहने के कारण हजारों लोगों एवं वाहनों का आना-जाना जारी रहता है। अगर सुखाड़ में यह स्थिति है तो वर्षात में मुहल्ला का क्या हाल होगा।

बिहार के किउल में पटना जसीडीह एक्सप्रेस में लगी आग, बची सैकड़ों यात्री की जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *