यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार के किउल में पटना जसीडीह एक्सप्रेस में लगी आग, बाल बाल बची सैकड़ों यात्री की जान। बिहार के किउल स्टेशन से इस समय की सबसे बड़ी खबर आ रही है, जहां पटना जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन के एक यूनिट में आग लग गई। रेलवे के द्वारा जारी पहली बुलेटिन में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर मुख्यालय से अधिकारियों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। सीपीआरओ के द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 6 जून गुरुवार की शाम 17.24 को बजे गाड़ी संख्या. 13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस के किउल पहुंचने पर इस ट्रेन के बीच के एक यूनिट में आग लग गयी थी।

फायर ब्रिगेड की मदद की आग पर पूर्णतः काबू पा लिया गया। घटना के कारण प्रभावित डाउन लाइन पर 19.45 बजे से परिचालन सामान्य हो गया है तथा इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरूण प्रकाश के साथ प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी तथा प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर निरीक्षण हेतु घटना स्थल की ओर रवाना हो गए हैं।





