समस्तीपुर में 15 केंद्रों पर होगी ITI कैट की परीक्षा, जूता व इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ इंट्री पर होगी रोक

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में 15 केंद्रों पर होगी ITI कैट की परीक्षा, जूता व इलेक्ट्रॉनिक गजट के साथ इंट्री पर होगी रोक। समस्तीपुर कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल में डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के तहत आयोजित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा (आई टी आई कैट) की तैयारियों की समीक्षा की। यह परीक्षा 09 जून रविवार को एक पाली में होनी है। यह परीक्षा 11 बजे पूर्वाह्न से 1:15 बजे अपराह्न तक जिला मुख्यालय के 15 परीक्षा केंद्रों पर संचालित की जाएगी।

परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार पूर्वाह्न 8 बजे खोला जाएगा। प्रवेश द्वारा पर स्टेटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, महिला पुलिस बल एवं वरीय शिक्षक के द्वारा फ्रिस्किंग की जायेगी। प्रवेश पूर्वाह्न 10:45 तक ही है। पूर्वाह्न 10:45 के बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षार्थी चप्पल, हाफ शर्ट या कुर्ती पहनकर आयेंगे। जूता पहनकर आने की अनुमति नहीं है। परीक्षा केंद्र के अंदर किताब, लूज पेपर, इलेक्ट्रॉनिक गजट, कैलकुलेटर, इंस्ट्रूमेंट बॉक्स, घड़ी, एटीएम कार्ड, मोबाइल, ब्लू ट्रुथ ले जाने पर सख्त प्रतिबंध है।

स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन सुनिश्चित कराने के मद्देनजर समाहर्ता आवासीय कार्यालय, जिला गोपनीय प्रशाखा, समस्तीपुर में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिसका फोन नंबर 06274- 222058 एवं 222216 है।

डीएम के द्वारा उपस्थित सभी केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिया गया कि परीक्षा के दौरान प्रर्याप्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। जेनरेटर एवं पंखे की प्रयाप्त व्यवस्था रखें। प्रतिनियुक्ति पुलिस पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों के मोबाइल प्रयोग पर सख्त पाबंदी लगाई गई है।

बैठक में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, अपर समाहर्ता आपदा राजेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पांडेय एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा केंद्रधीक्षक और वीसी के माध्यम से बीडीओ व सीओ जुड़े हुए थे।

स्लैब टूटकर नाला में गिरे रहने से नाला जाम, सड़क पर जलजमाव से परेशानी, करेंगे नगर निगम का घेराव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *