हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर के यात्री की मौ’त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस में मुजफ्फरपुर के यात्री की मौ’त। हावड़ा से रक्सौल जा रही ट्रेन की जनरल बोगी में अचानक एक यात्री की मौ’त हो गयी। समस्तीपुर स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद बोगी से मृत यात्री की लाश उतारी गई।

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के मिश्ररौलिया निवासी मो. इस्लाम के 50 वर्षीय पुत्र मो. तमन्ने के रुप में की गयी है। जो हावड़ा से मुजफ्फरपुर जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार हावड़ा रक्सौल एक्सप्रेस में सवार उक्त यात्री की बरौनी में मौत हुई। लेकिन उसकी लाश समस्तीपुर स्टेशन पर उतरी गयी। रेल थानाध्यक्ष बीपी आलोक ने  बताया कि परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मो. तमन्ने बीमार चल रहा था। हर्ट अटैक से मौत की संभावना बतायी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएग।

बिहार के समस्तीपुर में नहाने गए तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौ’त, गांव में पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *