समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी। समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार की सुबह प्रसव कक्ष के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

इसके कारण अफरातफरी मच गई। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार की जान माल की क्षति नहीं हुई और तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। बताया जाता है कि जनरेटर सप्लाई वाले तार में हिट होने के कारण आग लग गया।

जिसके कारण लगभग 10 से 15 मीटर तार जल गया। हालांकि इसमें किसी के हताहत एवं अन्य क्षति नहीं हुई। स्वास्थ्य प्रशासन तत्काल स्विच बंद कर आग पर काबू पा लिया। लगभग 15 मिनट के बाद ही फिर से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते हैं पर प्रसव कक्ष के वार्ड में अफरातफरी मच गई। प्रसूता व उसके बच्चे को लेकर परिजन बाहर निकल गए थे। हालांकि आग पर कंट्रोल होने के बाद सब ने राहत की सांस ली।

उत्पाद विभाग ने किया 32 बोतल शराब बरामद, धंधेबाज फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *