यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। सड़क पर मेडिकल कचरा फेंकने वाले पर दर्ज होगी प्राथमिकी, सीएस ने अस्पताल संचालकों को दिया नोटिस। समस्तीपुर शहर में सड़क किनारे खुलेआम मेडिकल कचरा फेके जाने के मामले पर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है।
डीएम की अध्यक्षता में नगर निगम की हुई बैठक के बाद सिविल सर्जन डॉक्टर एस के चौधरी ने शहरी क्षेत्र के सभी निजी अस्पतालों नर्सिंग होम, अस्पताल व पैथोलॉजिकल लैब के संचालकों को नोटिस दिया है।


मेडिकल कचरा के दुष्परिणों को देखते हुए सीएस ने सभी नर्सिंग होम एवं लैब संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क पर एवं जहां-तहां मेडिकल कचरा नहीं फेंका जाए। अगर किसी के द्वारा सड़क पर मेडिकल कचरा फेंका जाता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें।
अन्यथा जिस भी नर्सिंग होम, लैब, अस्पताल के आसपास मेडिकल कचरा फेंका हुआ पाया गया तो उक्त परिस्थिति में संबंधिता नर्सिंग होम, अस्पताल व लैब पर ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।


निजी अस्पतालों एवं लैब को भेजे गए पत्र के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में नगर निगम की बैठक हुई। जिसमें पिछले दस पंद्रह वर्ष की तुलना में इस वर्ष अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान है। दो वर्ष पूर्व भी शहर जलमग्न हो गया था।
शहर में अवैध रुप से संचालित निजी नर्सिंग होम एवं लैब के द्वारार खुले में मेडिकल कचरा फेंक दिया जता है। जिससे बरसात में जलजमाव के साथा-साथ संक्रमण एवं बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।




समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव कक्ष में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरातफरी





