समस्तीपुर में टैंकर की ठोकर से साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौत पर बवाल, पुलिस बाइक को किया क्षतिग्रस्त

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में टैंकर की ठोकर से साइकिल सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौत पर बवाल, पुलिस बाइक को किया क्षतिग्रस्त। समस्तीपुर में तेज रफ्तार दूध टैंकर की ठोकर से साइकिल सवार एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत घटनास्थल ही हो गयी। मृतक बच्चे की पहचान जितवारपुर निवासी सुनील महतो के 12 वर्षीय बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद भाग रहे टैंकर को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा और चालक के साथ मारपीट कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। गुस्साए लोगों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया। भीड़ ने पुलिस की दो बाइक को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

इस दौरान आक्रोशित लोगों ने रास्ते से जा रहे आम लोगों के साथ भी मारपीट वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इधर तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 

शिक्षक कभी अवकाश ग्रहण नहीं करते, सेवानिवृत्त होना सरकारी दस्तूर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *