कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित करने वाले सात कर्मियों को डीआरएम ने किया पुरस्कृत

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित करने वाले सात कर्मियों को डीआरएम ने किया पुरस्कृत। रेलवे का परिचालन पूरी तरह संरक्षा के मानकों के तहत हो और यह यात्रियों के लिए पुरी तरह सुरक्षित हो सके।

इसके लिए सोनपुर मंडल का संरक्षा विभाग लगातार प्रयासरत रहता है। इसके लिए समय- समय पर रेलखंडों का निरीक्षण किया जाता है तथा संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों की काउंसलिंग की जाती है एवं उनके कार्यों को जांच परखा जाता है।

इसी क्रम में 30 मई को मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद द्वारा मंडल कार्यालय सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में संरक्षा के क्षेत्र में मई माह में विशिष्ट कार्य करने वाले मंडल के कुल सात रेल कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

ये वो कर्मचारी है जिन्होंने अपने कार्य के दौरान समय- समय पर न सिर्फ अतिरिक्त तत्परता दिखाई थी, बल्कि अपनी सूझबूझ तथा तत्क्षण कार्यवाई से रेलवे की संरक्षा को बढ़ावा दिया था।

सोनपुर मंडल में फरवरी में चार, मार्च में दो वं मई में एक कर्मियों को संरक्षा सुनिश्ति करने के लिए डीआरएम के द्वारा दो-दो हजार नकद पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गाय। सम्मानित होने वाले में टीआरडी विभाग के टेक्नीनिशन टू बरौनी डिपो के मुकेश कुमार फर्स्ट को पुरस्कृत किया गया।

इसी प्रकार ऑपरेटिंग के लोको पायलट सोनपुर के प्रमोद कुमार गुप्ता, सोनपुर के सहायक लोको पायलटर सोनी कुमारी, इंजीनियररिंग विभाग के बरौनी के कीमैन कुंदन कुमार, बरौनी के ही पेट्रोल मैन दीपक कुमार, नीरज कुमार एवं ऑपरेटिंग के सहायक लोको पायलट मुजफ्फरपुर के जितेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों के इन कार्यों की सराहना की तथा आगे भी इसी तरह कर्तव्यपरायणता से कार्य करते रहने साथ ही अपने साथी कर्मचारियों को भी इसी तत्परता से कार्य करने के लिए अभिप्रेरित करने की सलाह दी।

समस्तीपुर में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *