समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना स्टेशनों पर लीची लोडिंग, रेलवे ने जारी की हेल्पलाइन नम्बर

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पटना स्टेशनों पर लीची लोडिंग, रेलवे ने जारी की हेल्पलाइन नम्बर। समस्तीपुर की लीची अब देश के विभिन्न कोनों तक पहुंचायी जा रही है। इसके तहत मात्र तीन दिन में केवल समस्तीपुर स्टेशन से लगभग 12 टन लीची मुंबई के लिए भेज दिया गया है।

फिलहाल प्रतिदिन समस्तीपुर से लगभग चार टन लीची की लोडिंग हो रही है। इससे लीची व्यापारियों को काफी सुविधा हो रही है। वैसे लीची व्यापारियों के लिए पूर्व मध्य रेल के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना आदि स्टेशनों पर सुविधा दी गयी है।

जिसके कारण यहां से ट्रेन के माध्यम से उत्तर बिहार की प्रसिद्ध लीची को दिल्ली, मुंबई सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों तक नियत समय पर पहुंचायी जा रही है।

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस वर्ष 15 मई से 26 मई तक सोनपुर, समस्तीपुर और दानापुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से लगभग 2318 क्विंटल लीची दिल्ली, मुंबई, पूणे, बेंगलरू आदि शहरों के लिए भेजा गया है। इससे रेलवे को 8.46 लाख रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ।

मुजफ्फरपुर से 24 टन की है सुविधा: समस्तीपुर स्टेशन पर 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस में 3.9 टन का एसएलआर उपलब्ध कराया गया है।

इसी तरह मुजफ्फरपुर स्टेशन से 20 मई से पवन एक्सप्रेस में वीपी द्वारा प्रतिदिन 24 टन लीची की लोडिंग की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी: व्यापारियों को लीची की लोडिंग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। इसके तहत सोनपुर मंडल के स्टेशनों पर लोडिंग के लिए 9771429999,

समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों पर लोडिंग के लिए 9771428963 तथा दानापुर मंडल के स्टेशनों पर लीची की लोडिंग हेतु 7759070004 नंबर जारी किया गया है। जिससे सपंर्क कर लीची की लोडिंग की जा सकती है।

पुत्र व पुत्री के मुंडन संस्कार के दौरान करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *