यहां क्लीक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी में लगातार छिनतई की घटना से रेलवे कर्मियों में दहशत है। खासकर रात के समय ड्यूटी से लौटने वाले कर्मियों के अलावे उनके परिजन भी काफी दहशत में है। शहर के माधुरी चौक रोड एवं केंद्रीय विद्यालय रोड में हाल के दिनों में कई छिनतई की घटना हो चुकी है।
इसको लेकर पीड़ित कर्मी ने नगर पुलिस के अलावे रेल प्रशासन को भी आवदेन दिया है। 15 मई को ड्यूटी से लौटने के दौरान केंद्रीय विद्यालय रोड में बाइक सवार बदमाशों ने सहायक लोको पायलट कौशल कुमार से छिनतई की थी। लोको पायलट रक्सौल समस्तीपुर सवारी गाड़ी से ड्यूटी खत्म कर अपने क्वार्टर जा रहे थे।



दो बाइक पर सवार पांच लोग पिस्टल के बल पर उन्हें घेर लिया और छह हजार नकदी के अलावे सभी आईडी व अन्य सामान छीनकर लिया। 23 अप्रैल को भी लोको पायलट जितेंद्र कुमार के साथ एवं नौ मई को ट्रेन मैनेजर साकेत बिहारी के साथ भी इस प्रकार की घटना हो चुकी है। 16 मई को भी चांदबारी की महिला संग छिनतई हुई थी।





समस्तीपुर में छीने गए एक लाख रुपये और चेन कोढ़ा गैंग से बरामद





