यहां क्लीक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर में छीने गए एक लाख रुपये और चेन कोढ़ा गैंग से बरामद। कोढ़ा पुलिस लागातार राज्य के दूसरे जिलों में घटित लूटकांड के आरोपियों के घर से लूट की राशि को बरामद कर रही है। इसी क्रम में सोमवार को समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र में छीने गए एक लाख रुपये नगद और एक चेन को बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक छिनतई की घटना घटित हुई थी। घटना की जांच में पुलिस को पता चला कि संबंधित छिनतई में शामिल बदमाश कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से संबंध रखता है। सूचना पर समस्तीपुर पुलिस कोढ़ा थाना पहुंची।
कोढ़ा थानाध्यक्ष नंद किशोर सहनी के सहयोग से कर संबंधित आरोपी के घर में छापेमारी कर छीनी गई एक चेन के बदले एक लाख रुपये और एक चेन को बरामद किया है। बरामद नगद और जेवरात को समस्तीपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
ट्रैक्टर की ठोकर से डीजे संचालक की मौत, आक्रोशित लोगों ने घन्टो किया सड़क जाम





