यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े
दूरबीन न्यूज डेस्क। ट्रैक्टर की ठोकर से डीजे संचालक की मौत, आक्रोशित लोगों ने घन्टो किया सड़क जाम। रोसड़ा थाना क्षेत्र के बलहा के समीप रविवार रात एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार डीजे संचालक की घटनास्थल पर मौत हो गयी। मृतक की पहचान बलहा के भड़रिया वार्ड 09 निवासी शत्रुधन दास के पुत्र शंकर दास (21) के रूप में की गई है ।
इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उग्र लोग मृतक के आश्रित को उचित मुआवजा देने व दोषी चालक को गिरफ्तार करने की मांग रहे थे। सूचना पर रोसड़ा पुलिस व डायल 112 की वाहन भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी।




पुलिस पदाधिकारियों द्वारा आक्रोशित लोगों को समझाए-बुझाए जाने का प्रयास किया जा रहा था, पर लोग अपनी मांग पर अड़े थे। मिली जानकारी के मुताबिक शंकर रोसड़ा से अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी क्रम में बलहा के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे सड़क पर गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग दौड़े तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार होने में सफल रहा। जबकि ट्रैक्टर को स्थानीय लोगों ने अपने कब्जे में रख रहा है। बताया जाता है कि मृतक शंकर डीजे बजाने का काम किया करता था।




समस्तीपुर में दुकान बंद करने के दौरान 4 लाख का जेवर लेकर फरार हुआ बदमाश





