पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया डीडीयू में हम्प यार्ड और नए आरआरआई भवन का निरीक्षण

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप चैनल से जुड़े

दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया डीडीयू में हम्प यार्ड और नए आरआरआई भवन का निरीक्षण। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा रविवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल मुख्यालय पर विभिन्न सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा आज सर्वप्रथम स्टेशन के डाउन हम्प यार्ड जाकर वहां टावर व सिस्टम के साथ कार्य प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

यहां क्लीक कर व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

इसके उपरांत महाप्रबंधक  तरुण प्रकाश द्वारा रेल परिचालन क्षमता में वृद्धि हेतु पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर नए आरआरआई सिस्टम की स्थापना संबंधी कार्यों के निरीक्षण के क्रम में स्टेशन के पास स्थित नवनिर्मित मुख्य आरआरआई भवन पर जाकर वहां कार्य प्रगति का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। तदुपरांत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक भी की गयी। पूरे निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समस्तीपुर में 21 लीटर विदेशी शराब के साथ रेल पुलिस ने निर्दोष को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *